Traffic Tail

उत्तर पुस्तिकाएं देखने के लिए 9 मार्च से करें आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2023 के अभ्यर्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने का अवसर दिया गया है।

आवेदन की प्रक्रिया और समय-सीमा

आयोग सचिव ने बताया कि , जो अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करना चाहते हैं, वे 9 मार्च से 8 अप्रेल 2026 तक आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी को आयोग की वेबसाइट पर कैंडिडेट इनफॉर्मेशन सेक्शन में जाकर आरएस (मैन) एग्जाम 2023 के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर लॉगिन करना होगा।

उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए प्रति पुस्तिका 50 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क भुगतान के लिए लिंक 20 अप्रेल से 19 जून 2026 तक सक्रिय रहेगा। भुगतान के बाद अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक अपनी कॉपियां डाउनलोड कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण निर्देश
उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के लिए केवल आयोग के पोर्टल पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल या किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। 30 जून 2026 की रात 12:00 बजे के बाद उत्तर पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जाएंगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179