Traffic Tail

राजेश पायलट ने विकास के साथ देश को सूचना क्रांति में दिलाई नई दिशा : गुर्जर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं देश के प्रख्यात जननेता स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती मंगलवार को शहर के डीड़वाना रोड स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में गुर्जर समाज कुचामन सिटी की ओर से श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने राजेश पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवनारायण विकास समिति कुचामन सिटी के अध्यक्ष बजरंगलाल गुर्जर ने कहा कि राजेश पायलट ने देश को केवल आधारभूत और भौतिक विकास की दिशा ही नहीं दिखाई, बल्कि सूचना एवं संचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाकर भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि पायलट का संपूर्ण जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा को समर्पित रहा, जो आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रधान अधिवक्ता राजेश गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश का वास्तविक और स्थायी विकास तब संभव है, जब समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के समान अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज का पिछड़ा वर्ग नीतिनिर्धारण की मुख्यधारा में शामिल हो सकता है।
हनुमान गुर्जर जिलिया ने कहा कि सामाजिक न्याय और समान अवसर के बिना समावेशी विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने राजेश पायलट के राजनीतिक जीवन, दूरदर्शी सोच और जनहित में लिए गए निर्णयों को याद करते हुए कहा कि पायलट ने सदैव समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती दी।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, सामाजिक समरसता बनाए रखने तथा महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
यह रहे मौजूद:-
इस अवसर पर प्रधान राजेश गुर्जर, हनुमानराम गुर्जर जिलिया, कोऑपरेटिव समिति चेयरमैन एवं होटल केसर पैलेस कुचामन निदेशक चैनाराम गुर्जर दीपपुरा, गोपाल गुर्जर मीठड़ी, धनराज झींझड, हीराराम गुर्जर अधिवक्ता, रामनारायण गुर्जर, कानाराम म्हांसी, हीराराम म्हांसी, सुरेश गुर्जर, दातार गुर्जर, भंवरलाल कोली, सुरेश भडाणा, कन्हैयालाल गुर्जर, मोतीराम डोई, हरिराम भोपाजी, बजरंग गावडिया, गिरधारी सरपंच, लक्ष्मण बुगालिया, श्रीराम गुर्जर व्यवस्थापक सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179