Traffic Tail

जोधपुर शहर में दो अलग-अलग जगहों से उड़ाई मोटरसाइकिल:बाइक चोर गिरोह बेखौफ, भीड़भाड़ वाले इलाकों को बना रहे निशाना

जोधपुर शहर में बाइक चोर गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। भीड़भाड़ वाले बाजार हों या सुनसान कॉलोनियां- चोर मौका मिलते ही मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर रहे हैं। कमिश्नरेट क्षेत्र में एक ही दिन में बाइक चोरी के दो मामले सामने आने से वाहन मालिकों में दहशत का माहौल है।

पहला मामला भगत की कोठी थाना क्षेत्र का है। सरदारपुरा प्रथम सी रोड निवासी गजेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वे किसी काम से सुशील नगर, भगत की कोठी इलाके में गए थे। वहां उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की थी, लेकिन वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद जब वाहन नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक रामनारायण को सौंपी है।

दूसरी वारदात उदयमंदिर थाना क्षेत्र में हुई। गांव कागनाडा, तहसील लूणी निवासी परमेंद्र सिंह, जो नई सड़क स्थित होटल प्रिया में काम करते हैं, ने रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को उन्होंने होटल के पीछे अपनी बाइक खड़ी की थी। काम में व्यस्त होने के बाद जब दोपहर करीब 12:30 बजे बाहर आकर देखा तो बाइक मौके से गायब थी। उन्होंने आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं से शहरवासियों में नाराजगी है और वे पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More