Traffic Tail

जानिए बजट में सरकार ने जयपुर को क्या दिया?:जे.के. लोन हॉस्पिटल में 500 बैड का आईपीडी टॉवर बनेगा, RUHS में भी शुरू होगा पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने आज अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश किया है। इस बजट में भी पिछले दो बजट की तरह राजस्थान की राजधानी जयपुर पर फोकस करते हुए यहां की ट्रेफिक व्यवस्था (ट्रेफिक जाम और सड़कों के रि-डिजाइन) के सुधार पर 1 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का एलान किया है।

इसके साथ ही प्रदेश के सबसे बड़ा सरकारी बच्चा का हॉस्पिटल जे.के.लोन हॉस्पिटल का विस्तार करते हुए यहां 500 बैड का आईपीडी टॉवर बनाया जाएगा। वहीं क्रिटिकल बीमार छोटे बच्चों के इलाज के लिए RUHS हॉस्पिटल में 200 बैड का NICU वार्ड और पीडियाट्रिक सेंटर बनाया जाएगा। जानें इस बार जयपुर के लिए उपमुख्यमंत्री ने क्या-क्या घोषणाएं की।

जयपुर के लिए ये की घोषणा

  • 1 हजार करोड़ रुपए की लागत से जयपुर के ट्रैफिक सिग्नल, चौराहों, जंक्शन और शहर की प्रमुख सड़कों को ट्रैफिक जाम फ्री बनाने पर काम किया जाएगा। ये काम कॉप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) के तहत करवाया जाएगा।
  • जयपुर में 500 करोड़ रुपए की लागत से ड्रेनेज सिस्टम विकसित कर शहर में जगह-जगह बारिश का पानी भरने की समस्या को दूर किया जाएगा।
  • जयपुर के साइंस पार्क में स्पेस गैलेरी और चिल्ड्रन गैलेरी की स्थाप​ना की जाएगी।
  • महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय जयपुर में 100 करोड़ रुपए की लागत से विकास करवाया जाएगा।
  • सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर मैटल हेल्थ ट्रीटमेंट की सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में स्थापना की जाएगी, जिसमें मानसिक रूप से बीमार लोगों की काउंसलिंग और उनका ट्रीटमेंट किया जाएगा।
  • जे.के लोन हॉस्पिटल जयपुर में 500 बैड क्षमता का आईपीडी टॉवर 75 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।
  • RUHS में 200 बैड का पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड और ट्रीटमेंट सेंटर बनाया जाएगा।
  • जयपुर नए सेंट्रल जेल की बिल्डिंग का विस्तार किया जाएगा।
  • जयपुर डेयरी (सरस) के प्रोडेक्ट अब दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भी बिक्री के लिए आउटलेट खोले जाएंगे।
  • जयपुर में ऑक्सीजोन बनाया जाएगा, जहां बड़ी मात्रा में पेड़ लगाकर वहां एक छोटा वनक्षेत्र बनाया जाएगा।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More