Traffic Tail

राजस्थान में हवाई क्षेत्र के विस्तार की मांग को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हनुमान बेनीवाल नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट की, इस दौरान बेनीवाल ने राजस्थान में हवाई क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की,सांसद ने अपनी मुलाकात में मंत्री का राजस्थान के जोधपुर,बीकानेर,उदयपुर, किशनगढ़ आदि हवाई अड्डों के आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान आकृष्ट कराया वहीं नागौर हवाई के विस्तार की मांग रखते हुए डीडवाना में भी हवाई पट्टी विकसित करने की मांग रखी।साथ ही बेनीवाल ने जोधपुर,बीकानेर,जैसलमेर व किशनगढ़ से घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ाने की मांग की सांसद हनुमान बेनीवाल ने बताया कि मंत्री ने सभी कार्यों पर विस्तृत चर्चा करके सकारात्मक आश्वासन दिया |

जीएसटी सुधारों के तहत व्यक्तिगत जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर बीमा कंपनियों द्वारा बेस प्रीमियम को बढ़ाने की बात स्वीकार नहीं कर रही है सरकार:हनुमान बेनीवाल

सोमवार को लोक सभा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार से सवाल पूछा कि जीएसटी सुधारों के तहत व्यक्तिगत जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी को घटाकर शून्य करने के बावजूद,राजस्थान सहित कई राज्यों में बीमा कंपनियों ने मूल प्रीमियम को 8 से 12 प्रतिशत तक बढ़ा दिया जिस पर सरकार द्वारा बीमा कंपनियों की इस मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार के पास क्या कार्य योजना है जिस पर
वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के अनुसार दर में कटौती के पूर्ण संचरण सुनिश्चित करने के लिए, 17 सितंबर, 2025 को बीमा कंपनियों के साथ एक दिवसीय व्यक्तिगत तौर पर वार्ता आयोजित की गई थी।पॉलिसीधारकों को अक्षरशः पूर्ण लाभ देने की आवश्यकता पर उन्हें बल दिया गया। इसके अलावा, आईआरडीएआई ने 3 सितंबर,2025 तक प्रचलित प्रीमियम दरों को एकत्र किया है और नई पॉलिसियों के साथ-साथ पॉलिसियों के नवीनीकरण के लिए नियमित रूप से प्रीमियम की निगरानी कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बीमित व्यक्तियों को लाभ प्राप्त हो।इस संबंध में,आईआरडीएआई ने सूचित किया है कि जनवरी, 2026 में सभी सामान्य और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों से एक पुष्टि हुई है कि उन्होंने सरकार की जीएसटी राहत की घोषणा के बाद प्रीमियम को संशोधित नहीं किया है।उन्होंने आगे पुष्टि की है कि सरकार द्वारा दी गई जीएसटी राहत पूरी तरह से पॉलिसीधारकों को दे दी गई है,मंत्री ने यह भी बताया कि आईआरडीएआई ने यह भी सूचित किया है कि जीवन बीमा पॉलिसियों के लिए, पॉलिसी की अवधि के दौरान योजना के तहत उपलब्ध प्रीमियम और लाभों को बदला नहीं जा सकता है।

यह कहा सांसद ने

सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी हटाते ही इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलना चाहिए था न कि बीमा कंपनियों को,मगर जीएसटी हटते ही बीमा कंपनियों ने राजस्थान सहित कई राज्यों में बेस प्रीमियम को 8 से 12 फीसदी तक बढ़ा दिया जो साफ तौर पर जनता के साथ धोखा और सरकार के नीतिगत फैसले का दुरुपयोग है ,बेनीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा कोई लग्ज़री व्यवस्थानहीं बल्कि जरूरत है क्योंकि बीमारी पहले ही इंसान को तोड़ देती है और उस पर बीमा कंपनियों की लालच भरी नीतियाँ आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं ऐसे में जीएसटी हटने का फायदा उपभोक्ता को मिलना चाहिए था मगर उसका तोड़ बीमा कंपनियों ने निकाल लिया जो जनता के हित में नहीं है,उन्होंने कहा कि सरकार का यह सुधार का लाभ सिर्फ कॉरपोरेट मुनाफे तक सीमित रहेगा मगर इस बात को सरकार स्वीकार नहीं कर रही है,सांसद ने कहा कि आईआरडीएआई सरकार को बीमा कम्पनियों की इस मनमर्जी पर सख़्त निगरानी रखने की जरूरत है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179