Traffic Tail

अजमेर में वीडियो कॉल पर बात कर बनाया अश्लील वीडियो:दो युवकों ने किया युवती को ब्लैकमेल, शेयर करने की दी धमकी

अजमेर में एक युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पीड़िता से वीडियो कॉल पर बात करने के लिए दबाव बनाया और फिर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल करनी की धमकी दी।

धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने अपने परिवार को जानकारी दी । इस मामले की शिकायत गेगल थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह काम पर जाते समय एक युवक से मिली थी। आरोपी ने जबरन उसका मोबाइल नंबर लिया और बातचीत के लिए दबाव डालने लगा। डर के मारे युवती ने वीडियो कॉल पर बात की, लेकिन आरोपी ने चालाकी से उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी बीच अश्लील वीडियो की जानकारी एक अन्य युवक को लग गई। तभी दूसरे युवक ने भी उसे धमकी देना शुरू कर दिया। दूसरे आरोपी ने भी उसे वीडियो कॉल करके उसके नग्न अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में वह भी उसे ब्लैकमेल करने लग गया। फिलहाल गेगल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179