Traffic Tail

बोर्ड एग्जाम से 4 दिन पहले स्टूडेंट ने किया सुसाइड:सरकारी हॉस्टल में फंदा लगाया, एक दिन पहले ही घर से लौटा था नाबालिग

भरतपुर के एक सरकारी हॉस्टल में 16 साल के स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह 12वीं साइंस (बायोलॉजी) का स्टूडेंट था। 13 फरवरी से उसके 12वीं बोर्ड (RBSE) के एग्जाम शुरू होने वाले थे।

मामला मथुरा गेट थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह का है। सुबह जब रसोइया एक स्टूडेंट के साथ उसे नाश्ता देने के लिए गया तो फंदे से शव लटका देखा। हॉस्टल मैनेजमेंट ने बताया कि छात्र रविवार को ही अपने घर से आया था।

दो साल से हॉस्टल में रह रहा था

हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ने बताया- स्टूडेंट रूदावल थाना क्षेत्र का रहने वाला था। 11वीं क्लास में उसने हॉस्टल में एडमिशन लिया था। वह दो साल से हॉस्टल में रह रहा था। वह शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग ने रविवार रात 8 बजे खाना खाया। 10 बजे तक वह पढ़ रहा था। रात में हॉस्टल के स्टूडेंट्स के साथ ही था। यहां सभी से बातचीत की। इसके बाद वह सोने चला गया।

आज सुबह करीब 6:30 बजे चौकीदार उठाने गया तो उसने गेट नहीं खोला। इसके बाद रसोइया और एक छात्र उसे नाश्ता देने के​ लिए गए। उन्होंने स्टूडेंट के रूम का गेट खटखटाया तो उसने नहीं खोला।

तीन से चार बार गेट को धक्का दिया, लेकिन गेट नहीं खुला तो रसोइया के साथ आए छात्र ने लात मारकर गेट को तोड़ा। नाबालिग हॉल में पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। उसने बेडशीट से फंदा बनाया था।

एक सप्ताह बाद कल ही लौटा था

हॉस्टल अधीक्षक ने बताया कि नाबालिग सात-आठ दिन से हॉस्टल में नहीं था। वह रविवार को ही लौटा था। वह जिस हॉल में रहता था, उसमें 14 स्टूडेंट रहते हैं। स्टूडेंट के साथ उसका चचेरा भाई भी रहता है।

रविवार होने की वजह से हॉस्टल के ज्यादातर स्टूडेंट अपने दोस्तों के यहां चले गए थे। नाबालिग का चचेरा भाई भी दोस्तों के साथ हॉस्टल के दूसरे कमरे में था। नाबालिग रात में अकेला ही था।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसने रात में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179