Traffic Tail

जयपुर के रिसोर्ट से गहने-कैश से भरा बैग चोरी:बेटी की शादी में दिल्ली से थे आए, प्रोग्राम के दौरान कुर्सी पर था रखा

जयपुर के एक रिसोर्ट से लाखों रुपए के गहने-कैश से भरा बैग चोरी का मामला सामने आया है। दिल्ली से आए परिवार बेटी की शादी प्रोग्राम के लिए रिसोर्ट में ठहरा था। प्रोग्राम के दौरान बदमाश कर्सी पर रखा बैग चोरी कर ले गए। आमेर थाने में पीड़ित ने बैग चोरी का मामला दर्ज करवाया है।

ASI जगराम ने बताया- न्यू दिल्ली के मोती नगर निवासी सुरिन्द्र शर्मा (63) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 6 फरवरी को उनकी बेटी की शादी का प्रोग्राम आमेर के कूकस स्थित रोशन हवेली रिसोर्ट में था। शादी प्रोग्राम के लिए वह रिसोर्ट में आए हुए थे। रात को शादी की रिश्मों के दौरान उनकी पत्नी ने हाथ में लगा बैग पास ही कुर्सी पर रख लिया।

इसी दौरान मौका पाकर बदमाश नजर बचाकर कुर्सी पर रखा गहने-कैश से भरा बैग पार कर ले गया। कुछ ही देर बाद संभालने पर बैग गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी बैग का पता नहीं चला। बैग चोरी की सूचना पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए बैग में सोने-चांदी के गहने और 2 लाख रुपए कैश रखे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बैग चोरों की तलाश में फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179