Traffic Tail

थाईलैंड की राजकुमारी का जोधपुर दौरा:एक ही दिन में चमका शहर, रातों-रात घंटाघर का अतिक्रमण हटाया; लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए

थाईलैंड की राजकुमारी सिरीवनावरी नरीरत्ना राजकन्या जोधपुर दौरे पर है। रविवार को जोधपुर के एयरपोर्ट स्टेशन से राजकन्या उम्मेद भवन पैलेस पहुंची यहां से रात को घंटाघर और भीतरी शहर के हवेली में पहुंची। जहां पर उन्होंने डिनर किया। आज उनका जोधपुर के मेहरानगढ़ किला जसवंत थड़ा सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर जाने का कार्यक्रम है।

राजकुमारी के स्वागत में जोधपुर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट पर है। उनके जोधपुर दौरे को देखते हुए पुलिस ने भारी सुरक्षा और यातायात के बंदोबस्त किए गए हैं। VVIP मूवमेंट को लेकर शहर में कई जगहों पर यातायात रोक दिया गया। इसके चलते लोग जाम में भी फंसे नजर आए।

राजकुमारी के दौरे को लेकर घंटाघर बाजार भी व्यवस्थित करवाया गया।
राजकुमारी के दौरे को लेकर घंटाघर बाजार भी व्यवस्थित करवाया गया।

जोधपुर के घंटाघर बाजार में भी आम दिनों में जहां अतिक्रमण और ठेलों की भीड़भाड़ रहती है वह भी साफ सुथरा नजर आया। इसको लेकर भी शहर के लोगों ने सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि जब एक दिन में पूरी तरह से व्यवस्था बदल सकती है तो बाकी दिनों में घंटाघर का बाजार अतिक्रमण, जाम और पार्किंग की वजह से क्यों बदहाल नजर आता है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More