Traffic Tail

अजमेर में घर से स्कूल जाने निकली छात्रा लापता:मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा, मां ने दर्ज करवाया मुकदमा

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में स्कूल छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। लेकिन वह स्कूल से वापस घर नहीं पहुंची।

मां ने बेटी के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। मां की ओर से क्रिश्चियन गंज थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित मां ने मुकदमा दर्ज करवाया है। मां ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी स्कूल ड्रेस में स्कूल के समय घर से निकली थी। जोकि अभी तक वापस नहीं आई है।

स्कूल जाने निकली थी छात्रा

मां ने बताया कि उसकी सभी जगह रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन किसी को उसकी जानकारी नहीं है। वह घर से स्कूल बैग और एक मोबाइल भी लेकर गई है। मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो वह बंद आ रहा है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179