Traffic Tail

सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए प्रतिबद्ध जयपुर पुलिस, आमजन को मिलेगी जाम से मुक्ति

पुलिस उपायुक्त यातायात, सुमित मेहरडा ने बताया कि आमजन को सुरक्षित व जाम रहित यातायात उपलब्ध कराने के लिए स्टेच्यू सर्किल से पोलो सर्किल एवं पोलो सर्किल से विधानसभा टी-पॉइन्ट तक रोड के दोनो तरफ पूर्णतया नो-पार्किंग स्थल के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस मार्ग पर वाहन पार्किंग कर यातायात अवरूद्व करने वालों के विरूद्व यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की जायेगी।
सुमित मेहरड़ा ने बताया कि हमारा लक्ष्य दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं है बल्कि सड़कों पर सुगम परिवहन की व्यवस्था करनाहै जहां एक नागरिक बिना डर व परेशानी के सड़क पर चल सके।हमारी इस कवायद में नागरिकों का सहयोग हमारे काम और लक्ष्य को आसान बनाएगा।

स्टेच्यू सर्किल से पोलो सर्किल तक यातायात का संचालन हुआ निर्बाध

राजस्थान उच्च न्यायालय के बाहर सड़क के दोनों तरफ पार्क होंने वाले वाहनों को पोलो ग्राउंड में नया पार्किंग स्थल मिलने से इस मार्ग पर यातायात का संचालन बिना अवरोध एवं बाधा के अब हुआ निर्बाध एवं सुगम।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के वाहन पोलो सर्किल से सचिवालय तक सड़क के दोनों तरफ पार्क होने से इस मार्ग पर यातायात के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही थी और आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी ।अब पोलो ग्राउंड में नवनिर्मित पार्किंग स्थल मिलने से अधिवक्ताओं के वाहन वहाँ पार्क होने लग गए हैं ।इससे यातायात का संचालन बिना अवरोध के निर्बाध होने लग गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179