Traffic Tail

पोलैंड में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी:युवक से 4 लाख से ज्यादा रुपए हड़पे; महिला ने दी धमकी

जोधपुर में युवक को विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक को पोलैंड भेजने के नाम पर 4 लाख से ज्यादा रुपए ऐंठ लिए गए।

इसके बाद भी न तो उसे विदेश भेजा और न ही रुपए वापस लौटाए गए। मामला रातानाडा थाना का है।

नौकरी के बदले मांगे थे 6 लाख रुपए

गणेश मंदिर निवासी ओमप्रकाश (23) ने बुधवार को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह बाड़मेर की शिव तहसील का रहने वाला है। जोधपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।

रातानाडा में भास्कर चौराहे के पास विक्टोरियन इंग्लिश हब की तमन्ना सेवड़ से 2023 में संपर्क हुआ था। तमन्ना सेवड़ ने उसे विदेश भेजने की बात कही। उसे कहा कि पोलैंड में नौकरी लगवाने का पक्का इंतजाम है।

इसके लिए 6 लाख रुपए देने होंगे। झांसे में आकर चार लाख रुपए उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाकी वीजा मिलने के बाद देना तय हुआ।

अलग-अलग समय ट्रांसफर किए रुपए

पीड़ित ने यह राशि अलग-अलग समय पर अलग-अलग ट्रांजैक्शन में दी। 8 सितंबर 2023 को 50,000 रुपए, 10 सितंबर 2023 को 75,000 रुपए , 11 सितंबर 2023 को 50,000 रुपए, 24 सितंबर को 70,000 रुपए, 26 मार्च 2024 को 70,000 रुपए और 4 जुलाई 2024 को 90,000 गूगल पे से ऑनलाइन ट्रांसफर किया।

रुपए वापस मांगने पर युवक को दी धमकी

युवक ने रिपोर्ट में बताया कि तमन्ना सेवड़ ने उसे जल्दी वीजा देकर पोलैंड भेजने का आश्वासन दिया। इतने साल बीतने के बाद भी उसे न तो विदेश जाने के दस्तावेज उपलब्ध कराए न ही पैसे लौटाए।

कुछ समय बाद फोन उठाना भी बंद कर दिया और धमकियां देने लगे। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को मांग को लेकर थाने में रिपोर्ट दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179