Traffic Tail

बन्नाराम मीणा की अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर:कृषि भूमि पर बना रहे थे कॉलोनी; अवैध खोखे और ठेलों को भी हटाया गया

अलवर नगर विकास न्यास (यूआईटी) की अतिक्रमण निरोधक टीम ने बन्ना राम मीणा की जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।

नगर विकास न्यास की सचिव धाइगुडे स्नेहल नाना ने बताया- ग्राम भूगोर झोपड़ी के खसरा नंबर 645 में करीब एक बीघा कृषि भूमि पर बिना न्यास की स्वीकृति और भू-परिवर्तन कराए ग्रेवल सड़क बनाकर अवैध प्लॉटिंग और चारदीवारी की जा रही थी।

जमीन पर बन्ना राम मीणा सहित मुकेश, बृजमोहन, महेंद्र, संतोष देवी, छाजूराम व अन्य द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसे टीम ने तोड़ दिया।

इसके अलावा अंबेडकर नगर की वेयरहाउस योजना में सड़क के मुख्य हिस्से पर लगाए गए अवैध खोखे और ठेलों को हटाया गया। वहीं बिना अनुमति की जा रही अवैध ट्रक पार्किंग को भी हटाकर न्यास की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

सड़क के मुख्य हिस्से पर लगाए गए अवैध खोखे और ठेलों को हटाया गया।
सड़क के मुख्य हिस्से पर लगाए गए अवैध खोखे और ठेलों को हटाया गया।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More