Traffic Tail

पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया गहरा दुःख

जयपुरः पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन हो गया है. आज सुबह करीब 7 बजे निधन हुआ. पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. चेन्नई से इलाज ले रहे थे भड़ाना  पिछले कुछ दिनों से अलवर निवास पर ही थे. आज दोपहर 12:30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. किशनगढ़बास के पास पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुःख जताया है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, परिजनों को दुःख सहन करने की ईश्वर शक्ति दे. मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती होने के दौरान भी कुशलक्षेम पूछी थी. डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए थे.

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179