Traffic Tail

भीलवाड़ा में हाईवे पर कोहरे में भिड़े वाहन:गाड़ियों में फंसे तीन लोगों की मौत, 5 लोग गंभीर घायल

भीलवाड़ा में घने कोहरे में नेशनल हाईवे-48 पर 6 वाहन भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 लोग गंभीर घायल हो गए।

हादसा कोठारी नदी पुलिया पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुआ।

हादसे के बाद की तस्वीरें…

बड़े वाहनों की टक्कर से छोटी गाड़ियां चकनाचूर हो गई। उनमें सवार लोग फंस गए।
बड़े वाहनों की टक्कर से छोटी गाड़ियां चकनाचूर हो गई। उनमें सवार लोग फंस गए।
हादसे के बाद हाईवे के दोनोंं तरफ चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
हादसे के बाद हाईवे के दोनोंं तरफ चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
कारों में फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत से निकाला गया।
कारों में फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत से निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बड़े वाहनों के बीच फंसी कारों में बैठे यात्रियों को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं। कई लोग शीशे और वाहन के मुड़े ढांचे के बीच फंसे रहे, जिन्हें निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

चार किलोमीटर लंबा जाम, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिया के दोनों ओर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कोहरे और जाम के चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जिससे सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे।

जाम में फंसी रही 108 एंबुलेंस, बढ़ी मुश्किलें

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि 108 एंबुलेंस भी समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। इससे घायलों को समय पर इलाज मिलने में देरी हुई। कई घायलों को स्थानीय लोगों और निजी वाहनों की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। वहीं आसपास के स्थानीय ग्रामीणों ने भी मानवीय संवेदनाएं दिखाते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकालने में पुलिस की मदद की।

पुलिस द्वारा क्रेन और अन्य संसाधनों की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।

ये लोग हुए घायल

तकसीर (32) पुत्र तोकिर निवासी बरेली

जहीर (35) पुत्र इजराइल अहमद निवासी बरेली

खतिफ पुत्र रफीक निवासी बरेली

नीलम (38) पत्नी राकेश गुर्जर निवासी चित्तौड़

गंगादेवी (70)पत्नी लालाराम गुर्जर निवासी चित्तौड़

हादसे में इनकी मौत

पोलूराम (45) पुत्र करणसिंह रावत निवासी माताजी खेड़ा, भिनाय, अजमेर

सुनील (33) पुत्र खेमराज कुमावत निवासी कल्याण थाना क्षेत्र, मुंबई

राकेश

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179