Traffic Tail

राजसमंद में कोहरे ने किया परेशान:विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही

राजसमंद में शनिवार को एक बार फिर घना कोहरा छा जाने से जनजीवन प्रभावित रहा। पिछले सप्ताह लगातार कोहरे के बाद शुक्रवार को मौसम साफ हुआ था और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन शनिवार सुबह फिर से घना कोहरा छा गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में विजिबिलिटी काफी कम रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम देखने को मिली। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

12 बजे तक नहीं निकली धूप

कोहरे का असर बाजारों में भी दिखाई दिया, जहां सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा। केवल जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दूध सप्लायर्स को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 12 बजे तक धूप नहीं निकलने से ठंड और गलन का असर और अधिक बढ़ गया, जिससे लोगों ने कड़ाके की सर्दी का एहसास किया।

झील देखने पहुंचे

सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं कोहरे के कारण नौ चौकी पाल क्षेत्र में झील का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई दिया। झील पर छाए कोहरे से आसमान और पानी एक-दूसरे में मिलते नजर आए। सुबह की मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों ने इस खूबसूरत दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More