Traffic Tail

सीकर में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा:फतेहपुर-रानोली में 30 मीटर से भी कम विजिबिलिटी, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री

सीकर में कड़ाके की सर्दी का दौरा जारी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यहां पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान -0.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद सीकर में पिछले 3 दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

रविवार को दोपहर में भी अधिकतम तापमान 15 डिग्री के करीब रहने के चलते पूरे दिन सीकर में तेज ठंड का असर रहा। इधर, आज सुबह सीकर शहर समेत पूरे इलाके में घना कोहरा छाया। फतेहपुर, रानोली और पलसाना इलाके में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी करीब 30 मीटर से भी कम रही। शहर में घनत्व ज्यादा होने के कारण विजिबिलिटी 100 मीटर तक कुछ बढ़ी हुई रही।

सीकर के रानोली में सोमवार सुबह घने कोहरे को चीरती हुई ट्रेन निकली।
सीकर के रानोली में सोमवार सुबह घने कोहरे को चीरती हुई ट्रेन निकली।

रानोली में खेत के पास से गुजर रही ट्रेन भी धुंधली सी नजर आई। वहीं, किसान तेज सर्दी से फसलों को बचाने के लिए उन पर कपड़े व तिरपाल लगा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल अभी सीकर में तेज सर्दी का दौर जारी रहेगा। अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। 8 जनवरी तक सीकर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179