Traffic Tail

नीमकाथाना जिला हटाने के विरोध में काला दिवस:खेतड़ी मोड़ पर दिया धरना, संगठनों ने बंद का किया समर्थन

नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को हटाए जाने के एक वर्ष पूरे होने के विरोध में आज नीमकाथाना में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के बाजार पूरी तरह बंद रहे और खेतड़ी मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

खेतड़ी मोड़ पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने नीमकाथाना को जिला और सीकर को संभाग के रूप में बहाल करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के कारण नीमकाथाना के मुख्य बाजार सहित डाबला और मावंडा जैसे अनेक गांवों में भी बंद का व्यापक असर देखा गया। बार एसोसिएशन, युवा शक्ति, व्यापार महासंघ, सब्जी मंडी यूनियन, खड़ी यूनियन, कपिल मंडी और सुभाष मंडी सहित कई संगठनों ने इस बंद और प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया।

इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय विधायक सुरेश मोदी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रवीण जाखड़, भूपेन्द्र यादव, राजपाल दोई, युवा नेता राजेश भाईडा और बसंत यादव सहित अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने आज ही के दिन नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को हटाकर क्षेत्र के लोगों के साथ कुठाराघात किया था। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग बहाल नहीं हो जाते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

राजेश भाईडा ने कहा कि आज का दिन उन्हें हमेशा याद रहेगा, क्योंकि इसी दिन भाजपा सरकार ने नीमकाथाना को जिला और संभाग से हटाया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला और संभाग की बहाली तक युवा शक्ति का संघर्ष जारी रहेगा।

यह रहे मौजूद

धरने में विधायक सुरेश मोदी, राजेश भाईडा, मनीष चौधरी, मदन लाल सैनी, राजेंद्र यादव, भूपेंद्र सिंह मावंडा, प्रवीण जाखड़, शीशपाल भाकर, राजपाल डोई, बसंत यादव, बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, उमेश दिवाच सहित कई संगठन मौजूद रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More