Traffic Tail

पशुपालन मंत्री ने दी राज्य सरकार के जनकल्याणकारी एवं सुशासन आधारित कार्यों की जानकारी

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत पाली के सुमेरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत कूरना में विकास रथ यात्रा कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सहभागिता की तथा आमजन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन आधारित कार्यों की जानकारी दी।

जोराराम कुमावत ने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचा है। मंत्री कुमावत ने कहा कि विकास रथ यात्रा का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना तथा आमजन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी के सिद्धांत पर कार्य करते हुए प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा कर आमजन को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179