Traffic Tail

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पडलवास और सुन्दरावली में किया ‘विकास रथ’ का अवलोकन

राज्य सरकार के सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गृह,गौपालन,पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म बुधवार को नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण दौरों पर रहे। वातानुकूलित कमरों से दूर,मंत्री बेढ़म ने धूल-भरी राहों से गुजरते हुए ग्राम पंचायत पडलवास और सुन्दरावली में पहुँचकर न केवल ‘विकास रथों’ का निरीक्षण किया,बल्कि ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर सुशासन की एक नई मिसाल पेश की।

पडलवास में आत्मीय संवाद: “यह रथ नहीं,मोदी जी की गारंटी है”

बुधवार को जब गृह राज्य मंत्री ग्राम पडलवास पहुँचे,तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया।यहाँ मंत्री महोदय ने ‘विकास रथ’ पर लगी विशाल एलईडी स्क्रीन का अवलोकन किया।गांव के लोगों ने अपने लाडले मंत्री को घोड़े पर बिठाकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री बेढ़म ने कहा,यह केवल एक रथ नहीं है,बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ‘गारंटी’ है जो आपके दरवाजे पर चलकर आई है।पिछले दो वर्षों में सरकार ने जो फैसले लिए हैं, उनका हिसाब-किताब आज आपके सामने पारदर्शी तरीके से रखा जा रहा है।

सुन्दरावली में उमड़ा उत्साह:विकास कार्यों की हुई समीक्षा

शाम के समय मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का काफिला सुन्दरावली पहुँचा।यहाँ भी ग्रामीणों विशेषकर युवाओं और मातृशक्ति में भारी उत्साह देखा गया।मंत्री जवाहर बेढ़म ने ग्रामीणों के बीच बैठकर एलईडी स्क्रीन पर सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं—किसान सम्मान निधि,जल जीवन मिशन और ईआरसीपी—की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से पूछा,क्या आपको योजनाओं का पैसा समय पर मिल रहा है? क्या पानी और बिजली की स्थिति सुधरी है?” ग्रामीणों से सकारात्मक उत्तर मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और कहा कि शेष समस्याओं का भी समयबद्ध समाधान किया जाएगा।

“अंतिम पंक्ति का व्यक्ति ही वीआईपी”

दोनों गांवों में आयोजित जन-चौपालों में गृह राज्य मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।उन्होंने कहा,हमारी सरकार में वीआईपी कोई नेता नहीं बल्कि गांव की अंतिम पंक्ति में खड़ा गरीब,किसान और मजदूर है।विकास रथ यात्रा का उद्देश्य तभी सफल होगा जब हर पात्र व्यक्ति को पेंशन,आवास और राशन का लाभ मिले। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वंचित लोगों की सूची बनाकर उन्हें तुरंत लाभान्वित किया जाए।

ग्रामीणों ने जताया आभार

पैडलवास और सुन्दरावली के ग्रामीणों ने मंत्री महोदय का साफा और माला पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया। ग्रामीणों का कहना था कि पहली बार कोई सरकार और मंत्री इतनी संवेदनशीलता के साथ खुद हमारे बीच आकर काम का हिसाब दे रहे हैं।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान स्थानीय सरपंच,मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मंत्री के साथ मौजूद रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179