Traffic Tail

जयपुर में घर छोड़कर भागी नाबालिग स्कूल छात्रा:फैमेली मेंबर को सोता छोड़ा, अलमारी में रखे गहने-कैश मिले गायब

जयपुर में एक नाबालिग स्कूल छात्रा के घर छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। फैमिली मेंबर को घर में सोता छोड़कर रात के समय नाबालिग छात्रा घर से चली गई। अलमारी का लॉकर संभालने पर गहने-कैश भी गायब मिले। आमेर थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

ASI बलराज ने बताया- आमेर की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 17 साल की बेटी स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ती है। सोमवार रात को परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने रुम में सोने चले गए। रात करीब 10:30 बजे उठकर देखने पर नाबालिग बेटी घर पर नहीं मिली।

कॉलोनी व खेतों में तलाश करने के बाद भी नाबालिग बेटी का पता नहीं चला। घर के सामान को संभालने पर अलमारी के लॉकर में रखे 1.60 लाख रुपए और चांदी की कनकती गायब मिली। गहने-कैश लेकर नाबालिग बेटी के घर से भागने का परिजनों का पता चला। आमेर थाने में नाबालिग बेटी की मां ने शिकायत दर्ज करवाई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179