Traffic Tail

राजस्थान में तेज हुई सर्दी, माउंट में पारा 0 पहुंचा:सीकर, कोटा, जोधपुर में रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे

उत्तर भारत से चल रही बफीर्ली हवाओं से राजस्थान में सर्दी तेज होने लगी है। हिल स्टेशन माउंट आबू के कुछ हिस्सों में ओस की बूंदें जमने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राज्य में अगले एक सप्ताह इसी तरह की सर्दी जारी रहने की संभावना है। हालांकि कोल्ड-वेव का असर थोड़ा कम होगा। सुबह-शाम शीतलहर से मामूली राहत मिलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा ठंडा मौसम माउंट आबू रहा। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, यहां न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु यानी शून्य पर चला गया।

मैदानी इलाकों में आज सबसे ज्यादा सर्द रात सीकर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नागौर आज न्यूनतम तापमान 5.9, फतेहपुर में 6.9, सिरोही में 7.4, दौसा में 6.7, जालौर में 7, चूरू में 8.2, झुंझुनूं में 9.3, बारां में 7.8, चित्तौड़गढ़ में 8.2, अलवर में 9.5, वनस्थली (टोंक) में 8.3, भीलवाड़ा में 8.5 और उदयपुर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

सिरोही में सबसे ठंडा दिन मंगलवार राज्य के सिरोही जिले में दिन में सबसे ज्यादा ठंडक रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करौली में अधिकतम तापमान 26, बारां, सीकर में 26.8, कोटा में 26.6, अलवर, उदयपुर में 26.2, भीलवाड़ा में 26.6, अजमेर में 27.8, जयपुर में 28.1, पिलानी में 29 और चित्तौड़गढ़ में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 27.8 9.8
भीलवाड़ा 26.6 8.5
वनस्थली (टोंक) 28.5 8.3
अलवर 26.2 9.5
जयपुर 28.1 11.8
पिलानी 29 8.7
सीकर 26.8 5.5
कोटा 26.6 11
चित्तौड़गढ़ 28.3 8.2
उदयपुर 26.2 9
बाड़मेर 32.2 13.1
जैसलमेर 30.7 11.7
जोधपुर 30.2 10
बीकानेर 30.8 12.2
चूरू 28.6 8.2
गंगानगर 28.9 11.9
नागौर 29.2 5.9
बारां 26.8 7.8
हनुमानगढ़
जालौर 29.1 7
सिरोही 22.3 7.4
फतेहपुर 28.8 6.9
करौली 26 8.7
दौसा 29.8 6.7
प्रतापगढ़ 26.1 10.2
झुंझुनूं 27.9 9.3
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179