Traffic Tail

राजस्थान में कार किराए पर देकर कमाई करने का अवैधधंधा:नाबालिगों को बिना लाइसेंस के थमा रहे चाबी; स्टंट कर जान जोखिम में डाल रहे

राजस्थान में कार किराए पर देकर मोटी कमाई करने का अवैध धंधा खुलेआम चल रहा है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अलवर सहित कई बड़े जिलों में कार रेंटल सर्विस है, जिनके पास रजिस्ट्रेशन तक नहीं है। अगर रजिस्ट्रेशन है तो RTO के नियमों की अनदेखी की जा रही है।

ये लाइसेंस के बिना ही नाबालिग और युवाओं के हाथों में चाबी थमा देते हैं। ऐसे में कई बार सड़क हादसे होते हैं या होने की आशंका बनी रहती है। नाबालिग और युवाओं को लुभाने के लिए इंस्टाग्राम पर अपने कई पेज बना रखे हैं। इन पेजों पर आपको गाड़ियों से स्टंट के कई वीडियो मिल जाएंगे। अपना मोबाइल नंबर भी दिया होता है, ताकि आसानी से इनसे संपर्क किया जा सके।

छोटी उम्र में बड़ी गाड़ी चलाने के शौक में स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे फंस जाते हैं। थार, स्कॉर्पियोऔर फाॅर्च्यूनर जैसी गाड़ियां 6 घंटे से लेकर 24 घंटे और एक सप्ताह तक किराए पर दी जाती है। एक घंटे के हिसाब से 1000 या इससे ज्यादा रुपए वसूलते हैं। ये लोग पर्सनल कार को भी किराए पर चलाते हैं, जबकि ऐसा करना नियमों के खिलाफ है।

रेंटल कार वालों ने कई इंस्टा अकाउंट बना रखे हैं, जिस पर स्टंट के इस तरीके के कई वीडियो अपलोड हैं।
रेंटल कार वालों ने कई इंस्टा अकाउंट बना रखे हैं, जिस पर स्टंट के इस तरीके के कई वीडियो अपलोड हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179