Traffic Tail

अंता की जनता ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास फिर से किया व्यक्त,उत्साहजनक मतदान से परिणाम पार्टी के पक्ष में :— मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अंता विधानसभा उपचुनाव में हुए भारी मतदान के लिए क्षेत्र के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अंता की जनता ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जिससे यह स्पष्ट है कि लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बनी डबल इंजन की सरकार पर लगातार बना हुआ है। राठौड़ ने कहा कि अंता विधानसभा क्षेत्र में करीबन 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है, जो बेहद उत्साहजनक है और हमारे लिए यह एक सुखद संकेत है। भाजपा को पूर्ण विश्वास है कि पार्टी इस चुनाव में अच्छी संख्या में मतों के अंतर से विजयी होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने इस उपचुनाव को जनता के असली मुद्दों विकास, सुशासन और पारदर्शिता पर लड़ा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने बीते लगभग दो वर्षों में राज्य के हर वर्ग के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। विशेष रूप से इस क्षेत्र के लिए ईआरसीपी परियोजना की स्वीकृति मिलने से लोगों में नई उम्मीद जगी है। जनता को अब यह भलीभांति समझ में आ गया है कि उनकी चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अंता सीट भाजपा की थी, जिसे पार्टी पुनः भारी बहुमत से जीतने जा रही है। कांग्रेस ने राजनीतिक षड्यंत्र रचकर हमारे उम्मीदवार को फँसाने का प्रयास किया था, जबकि वे निचली अदालत से बरी हो चुके थे। जनता ने कांग्रेस की इस साजिश को भलीभांति समझ लिया है और भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर मतदान किया है। राठौड़ ने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि अंता की जनता ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास फिर से व्यक्त किया है और परिणाम पार्टी के पक्ष में स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179