Traffic Tail

बाइक और 15000 रुपए लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार:ऋषभदेव पुलिस ने की कार्रवाई, दो अन्य साथियों की तलाश जारी

ऋषभदेव पुलिस ने नेशनल हाईवे 48 पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बाइक और 15 हजार रुपए की चोरी के मामले में की गई है। इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान साहिलनाथ पुत्र रमेशनाथ जोगी निवासी थाणा के रूप में हुई है। उसके दो साथी, बिलख गड़ावत निवासी विशाल पुत्र बाबूलाल मीणा और अविनाश पुत्र मेघराज मीणा, फरार हैं।

ये था पूरा मामला

मामला पानेर सायरा निवासी लक्ष्मण लाल पुत्र किशनलाल मेघवाल की शिकायत पर दर्ज किया गया था। लक्ष्मण लाल ने 2 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 नवंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (RJ-27-AG-3204) से खैरवाड़ा से उदयपुर की ओर जा रहे थे। उनके साथ गांव के मुकेश पुत्र प्रताप मेघवाल भी थे।

पिपली बी पेट्रोल पंप से पहले हाईवे किनारे टॉयलेट जाने के लिए रुके थे और मोटरसाइकिल में चाबी लगी छोड़ दी थी। इसी दौरान एक पुरानी मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात व्यक्ति आए। उन्होंने लक्ष्मण लाल की मोटरसाइकिल चालू की और लेकर भाग गए।

मोटरसाइकिल में एक बैग रखा था, जिसमें कपड़े और 15 हजार रुपए नकद थे, जो मोटरसाइकिल के साथ चोरी हो गए। जब लक्ष्मण लाल और मुकेश ने चिल्लाया, तो बदमाशों ने उन पर पत्थर फेंके, जिससे उन्हें चोटें आईं।

पुलिस ने इस मामले में साहिलनाथ को गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179