Traffic Tail

जोधपुर में एक नाबालिग सहित दो लड़की लापता:परिजनों को बताए बिना घर से निकली, अभी तक नहीं लगा पता

जोधपुर में एक नाबालिग सहित दो युवतियों के घर से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की के परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।

बोरानाडा थाने में दी रिपोर्ट में युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई। दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने की काफी जगह तलाश की। लेकिन लड़की का अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

दूसरी रिपोर्ट मथानिया थाने में दर्ज हुई है। लापता युवती के परिजनों ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी तीन दिन पहले बिना बताए कहीं चली गई है। उसका अभी तक पता नहीं लगा है। फिलहाल परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लड़कियों की तलाश में जुट गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179