Traffic Tail

15 साल की नाबालिग को भगा ले गया पड़ोसी:परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया, लड़की का फोन भी स्विच ऑफ

सीकर जिले में 15 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की का परिवार सीकर में रहकर मजदूरी का काम करता है। लड़की के परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में 15 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उनकी 15 साल की बेटी 19 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे बिना बताए घर से निकली थी। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका।

परिवार ने शक जताया कि बस्ती में ही रहने वाला एक युवक उसे अपने साथ लेकर चला गया। वह भी तब से ही बस्ती में नहीं दिखा। नाबालिग लड़की के पास मोबाइल भी है। जब परिवार ने उस पर कॉल किया तो उसके बाद मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। अब उद्योग नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179