Traffic Tail

8 साल के बच्चे के हाथ में फटा अनार,चेहरा झुलसा:लड्डू गोपाल को भोग लगा रही बुजुर्ग महिला की साड़ी में लगी आग

अलवर में दीपावली पर दो अलग-अलग हादसों में एक 8 साल का बच्चा और एक 70 साल की महिला झुलस गई। दोनों जिला हॉस्पिटल में भर्ती है। घटना दीपावली की रात की है।

पहली घटना शहर के लाल डिग्गी के रामानंद नगर की है, जहां 70 साल की लक्ष्मी कंवर घर में लड्डू गोपाल को भोग लगा रही थी। इस दौरान नीचे रखे दीपक से उनकी साड़ी में आग लग गई। आग की लपटों में घिरी महिला को बचाते उनके बेटे शैतान सिंह का भी हाथ जल गया। आस-पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दोनों को गंभीर हालत में अलवर के सामान्य हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

दूसरी घटना तिजारा क्षेत्र की है। तिजारा निवासी राजेश सैनी का 8 साल का बेटा तरुण सैनी घर पर अनार बम चला रहा था। तभी अचानक बम उसके हाथ में फट गया। हादसे में बच्चे का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने तुरंत उसे तिजारा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया। पिता ने बताया कि तरूण गली में पटाखे चला रहा था, जिसके बाद अनार अचानक उसके हाथ में फट गया जबकि अनार फटते नही है जिसके बाद अचानक घर चीख पुकार मच गई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179