Traffic Tail

बोलेरो सवार ने युवक पर हमला किया, अपहरण कर फेंका:आधी रात बीयर देने से मना करने पर हुआ विवाद, पुलिस जांच जारी

नागौर जिले के रोल थाना क्षेत्र में युवक पर बोलेरो सवार हमलावरों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। मारपीट के बाद युवक का अपहरण कर उसे रोल चौराहे पर फेंक दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता हरेन्द्र ने पुलिस को बताया कि यह घटना 17 अक्टूबर की रात करीब 12:45 बजे हुई। हरेन्द्र अपने साथियों गोपाल और अशोक के साथ सवारी बस से नागौर जा रहा था। 101 मील पर दुकान के सेल्समैन से विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान धमकी दी गई।

कुछ ही देर में एक बोलेरो कैंपर मौके पर पहुंची, जिसे दिनेश चला रहा था। गाड़ी में प्रेमसुख और भागीरथ सिंह भी सवार थे। आरोप है कि दिनेश ने गाड़ी से हरेन्द्र को टक्कर मारी, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद तीनों ने लाठियों और सरियों से उसकी बेरहमी से पिटाई की।

हरेन्द्र का आरोप है कि इन लोगों ने उसे अगवा कर रोल चौराहे पर फेंक दिया। इस दौरान हमलावरों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। हरेन्द्र को बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। वह एक निजी क्लिनिक पर इलाज के लिए पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, आरोपी पक्ष का कहना है कि हरेन्द्र और उसके साथियों ने आधी रात को शराब की दुकान का दरवाजा जोर-जोर से खटखटाया था। सेल्समैन ने दुकान बंद होने का हवाला देते हुए शराब बेचने से इनकार कर दिया, जिसके बाद यह विवाद हुआ।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179