Traffic Tail

RSS प्रमुख भागवत जोधपुर से हुए रवाना:9 दिवसीय प्रवास पर आए, 5 से 7 सितंबर तक समन्वय बैठक में लिया हिस्सा

RSS प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को जोधपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। भागवत पिछले 9 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आए हुए थे। यहां पर 5 से 7 सितंबर तक जोधपुर के लाल सागर में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में हिस्सा लिया। वहीं सोमवार को लोहावट के दौरे पर भी रहे थे। भागवत के जोधपुर दौरे को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर थी। भागवत एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली रवाना हुए।

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

हर साल होती है बैठक

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय हर साल होती है। पिछले साल सितंबर में यह पलक्काड़ (केरल) में हुई थी। इस बैठक में संघ प्रेरित 32 विविध संगठनों के चयनित पदाधिकारी सहभागी होते हैं। बैठक में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा भी पहुंचे थे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179