Traffic Tail

शादी के एक साल बाद पुत्र को छोड़ गई मां:पति ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, आरोप सोने चांदी के गहने भी ले गए

जोधपुर के मंडोर थाने में एक व्यक्ति ने कोर्ट के जरिए अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोप लगाया कि उसकी सास, साले और ससुराल के रिश्तेदार जबरन उसके घर में घुसे और सोने चांदी के जेवर और सामान चुराकर ले गए। पीड़ित की और से कोर्ट में दिए परिवाद के आधार पर अब पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी साल 2022 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसके एक पुत्र भी हुआ। 30 जुलाई 2025 को उसकी पत्नी अपने पीहर के लोगों के साथ घर चली गई। इस दौरान उसके घर से करीब 8 बैग भरकर सामान ले गए। जिसमें सोने चांदी के जेवरात भी थे। इस दौरान उनकी पति एक साल के बेटे को यहीं छोड़कर चली गई। पीड़ित ने बताया इसका विरोध करने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे धमकाया। जब इस मामले को लेकर मंडोर थाने गए तो पुलिस ने मामला ही दर्ज नहीं किया। बाद में कोर्ट में पीड़ित ने परिवाद पेश किया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179