Traffic Tail

एआई से विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर किया शेयर:फ्रेंडशिप का बना रहा था दबाव, शादी के बाद से लगातार दे रहा था धमकी

उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से विवाहिता का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और शेयर करने का मामला सामने आया है। आरोपी विवाहिता पर लगातार फ्रेंडशिप का दबाव बना रहा था और अश्लील वीडियो शेयर करने की धमकी दे रहा था। महिला ने सवीना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच थानाधिकारी अजय सिंह राव कर रहे हैं।

थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे विवाहिता ने थाने में रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया कि वह करीब एक सप्ताह से अपने उदयपुर स्थित पीहर में रह रही थी। आरोपी ने 4 सिंतबर को एआई से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसके पति को भेज दिया। पति ने जब यह वीडियो देखा तो वे हैरान रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी पत्नी को दी।

विवाहिता के साथ पढ़ा था आरोपी

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी 2021 में कॉलेज में उसके साथ ही पढ़ता था। तब से ही दोस्ती करने का दबाव बनाता रहता था। करीब 10 महीने पहले ही विवाहिता शादी हुई थी। उसके बाद भी उसने विवाहिता का पीछा नहीं छोड़ा। आरोपी फिलहाल कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा है।

दोस्ती नहीं करने पर आरोपी ने एआई से बनाया अश्लील फेक वीडियो। फोटो सोर्स- एआई जेनरेटेड।
दोस्ती नहीं करने पर आरोपी ने एआई से बनाया अश्लील फेक वीडियो। फोटो सोर्स- एआई जेनरेटेड।

वीडियो शेयर करने की धमकी

थानाधिकारी ने बताया कि दोस्ती नहीं करने पर आरोपी फेक अश्लील वीडियो बनाकर शेयर करने की धमकी दे रहा था। इस वजह से विवाहिता ने पुराना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया था। ऐसे में आरोपी ने परिचितों को यह वीडियो भेज दिया। आरोपी ने फेक वीडियो के जरिए बदनाम करने की कोशिश की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179