Traffic Tail

जयपुर में रेस्टोरेंट स्टाफ ने पर्यटकों को पीटा, VIDEO:युवतियों से भी मारपीट की, नाहरगढ़ में RTDC के रेस्टोरेंट में सीट को लेकर विवाद

जयपुर के रेस्टोरेंट में स्टाफ और पर्यटकों के बीच मारपीट हो गई। रेस्टोरेंट में रिजर्व सीट पर बैठने का लेकर बहस शुरू हुई थी, जो मारपीट में बदल गई।

स्टाफ और पर्यटकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों से वार किए। मामला नाहरगढ़ स्थित राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के पड़ाव रेस्टोरेंट का रविवार देर रात का है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेस्टोरेंट के स्टाफ ने महिला पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दोनों पक्षों ने ब्रह्मपुरी थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पड़ाव रेस्टोरेंट स्टाफ और पर्यटकों के बीच रिजर्व सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
पड़ाव रेस्टोरेंट स्टाफ और पर्यटकों के बीच रिजर्व सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

अब 3 पॉइंट में समझिए पूरा मामला…

1. बारिश आने पर छाता लगाने को कहा था पड़ाव रेस्टोरेंट के मैनेजर भगत ने बताया- रविवार रात 6 युवक और 2 युवतियां रेस्टोरेंट में पार्टी करने के लिए आए थे। बारिश शुरू होने पर युवकों ने स्टाफ से ओपन एरिया में छाता लगाने को कहा। लेकिन हवा तेज होने के कारण स्टाफ ने मना कर दिया।

2. रिजर्व सीट पर बैठने से शुरू हुआ विवाद इसके बाद युवक-युवतियां कैफे एरिया में एक रिजर्व सीट पर जाकर बैठ गए। स्टाफ ने उन्हें वहां बैठने से मना किया, क्योंकि वह सीट किसी और के लिए रिजर्व थी। इसी बात पर युवकों ने स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी।

मारपीट के बाद दोनों पक्ष ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी।
मारपीट के बाद दोनों पक्ष ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी।

3. पुलिस मामले की जांच कर रही देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। मारपीट के बाद दोनों पक्ष ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

ब्रह्मपुरी थाना सीआई राजेश गौतम ने बताया- पड़ाव रेस्टोरेंट में मारपीट को लेकर दो शिकायत मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179