Traffic Tail

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2025 को मंत्री जोराराम कुमावत ने दिखाई हरी झंड़ी

राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-2025 के तहत शुक्रवार को जोधपुर से रामेश्वरम-मदुरई के लिए राजस्थान वाहिनी भारत गौरव एसी ट्रेन रवाना हुई।इस ट्रेन को भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से पशुपालन,गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यात्रा में जोधपुर से 300 से अधिक वरिष्ठ नागरिक सम्मिलित हुए,जबकि पाली से 200 और जवाई बांध से 126 श्रद्धालु इस आध्यात्मिक सफर से जुड़े।यह विशेष रेलगाड़ी पाली और जवाई बांध होते हुए रामेश्वरम व मदुरई पहुंचेगी,जहां वरिष्ठ नागरिक पावन देवस्थलों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने वरिष्ठजन तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उन्हें देवस्थान विभाग की ओर से किट भेंट की।साथ ही मंत्री जोराराम कुमावत ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को आस्था और संस्कृति से जोड़ने की दिशा में एक ओर ऐतिहासिक पहल की है।इसके तहत 07 दिवसीय यात्रा में 626 यात्री धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए हैं।

*यात्रियों के लिए सम्पूर्ण निःशुल्क सुविधा*

मंत्री कुमावत ने बताया कि वरिष्ठजनों को किराया,ठहराव,भोजन,दर्शनीय स्थल भ्रमण और मेडिकल सेवाओं पर कोई खर्च नहीं करना होगा।राज्य सरकार की ओर से सभी सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई हैं।चिकित्सकों की टीम, अटेंडेंट और संबंधित विभागीय अधिकारी यात्रियों के साथ रहकर उनकी देखभाल करेंगे।साथ ही कुमावत ने कहा कि पूर्व में यह यात्रा साधारण डिब्बों में होती थी, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे वातानुकूलित ट्रेन की सुविधा होगी।

साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए लाभार्थियों की संख्या 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दी है।साथ ही 6 हजार वरिष्ठ नागरिकों को हवाई यात्रा से तीर्थ कराने का भी निर्णय लिया गया है।

*लोक संस्कृति और आस्था का संगम*

यात्रा ट्रेन के डिब्बों को राजस्थान की लोक संस्कृति,मंदिरों और गौमाता की झलकियों से सजाया गया है।श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष डिब्बे में राम दरबार की स्थापना की गई है,जहाँ वे पूजा-पाठ कर सकेंगे।देवस्थान विभाग का लक्ष्य आने वाले समय में वरिष्ठ नागरिकों को देशभर के 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्राएँ भी निःशुल्क करवाने का है। मंत्री कुमावत ने कहा कि सरकार केवल वरिष्ठ नागरिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं,बेरोजगारों और गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी निरंतर काम कर रही है।

*वरिष्ठ नागरिकों ने व्यक्त की कृतज्ञता*

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।साथ ही कुमावत ने कहा कि वृद्धावस्था में देवदर्शन का अवसर मिलना किसी जीवन सौभाग्य से कम नहीं है।श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को ‘श्रवण पुत्र’ की उपमा देते हुए कहा कि वे बुजुर्गों की सेवा और सम्मान की भावना के साथ वातानुकूलित ट्रेन द्वारा सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का विशेष प्रबंध करवा रहे हैं।यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं में उल्लास और भक्ति का विशेष भाव देखने को मिला।भावविभोर होकर वे रामेश्वरम दर्शन के लिए रवाना हुए और मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार का हृदय से धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी नगर निगम उतर,जिला मंत्री राकेश बागरेचा,शास्त्रीनगर के मंडल अध्यक्ष अमित सिंगाठिया,मंडल अध्यक्ष कमल डागा,देवस्थान विभाग जोधपुर के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल, निरीक्षक दीपक दवे,गोविन्द सिंह भाटी उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179