Traffic Tail

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जीएसटी दरों के सरलीकरण पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जीएसटी काउंसिल द्वारा दरों का सरलीकरण कर आमजन को राहत देने के निर्णय पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का प्रदेश के 8 करोड़ जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस सरलीकरण से आमजन, किसान, व्यापारी को सबसे ज्यादा लाभ होगा और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
 शर्मा गुरुवार को विधानसभा में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने वस्तु एवं सेवा कर सुधारों की दिशा में बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय किया है। अब चार दरों के स्थान पर केवल दो ही दर लागू होगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय रोटी, कपड़ा, मकान जैसे बुनियादी सुविधाओं की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे आमजन, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, उद्योगपति और व्यापारियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। साथ ही, आने वाली दीपावली भी खास होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करते हुए अंतिम पायदान के व्यक्ति को अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के निर्णय देश और राज्यों को विकसित बनाने के लक्ष्य में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार जन कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179