Traffic Tail

पूर्व पार्षद पर 16 लाख की वसूली का दावा पेश:पैसे उधार लेकर नहीं लौटाने का आरोप, 26 को होगी सुनवाई

उदयपुर में पूर्व पार्षद के खिलाफ 16.17 लाख रुपए की वसूली का केस सिविल कोर्ट में पेश हुआ है। यह केस होटल व्यवसायी अनिल जारोली ने दर्ज कराया है। एडवोकेट मनोज कोठारी ने बताया कि हिरण मगरी सेक्टर-4 निवासी अनिल पुत्र जीवनलाल जारोली ने पूर्व महिला पार्षद के खिलाफ सिविल जज के समक्ष वाद पेश किया।

इसमें बताया कि होटल व्यवसायी अनिल जारोली और पूर्व महिला पार्षद पहले से एक-दूसरे से परिचित थे। पूर्व महिला पार्षद का पति रिसोर्ट, गार्डन और रेस्टोरेंट का संचालन करता है। पूर्व महिला पार्षद के निवेदन पर ही उसने उसके पति को कई बार पैसे उधार दिए थे। जिन्हें बाद में समय पर लौटाने की बात कही थी। वह अब तक 18 लाख रुपए उधार ले चुका था।

वापस पैसे मांगने पर साफ इंकार ​कर दिया। बाद में अनिल जारोली को करीब 82 हजार रुपए लौटाए। लेकिन अभी 16.17 लाख रुपए बाकी है। अब​ इस मामले की सुनवाई 26 सितंबर निर्धारित की है। बता दें, पूर्व महिला पार्षद ने करीब तीन माह पहले होटल व्यवसायी अनिल जारोली पर रेप के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद होईकोर्ट ने होटल व्यवसायी की गिरफ्तार पर रोक लगा दी थी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179