Traffic Tail

निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने किया लाल डूंगरी में राहत कार्य का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जयपुर। नगर निगम हेरिटेज जयपुर आयुक्त डॉ निधि पटेल ने गुरुवार को निगम क्षेत्र में जलभराव वाली जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने ने निगम अधिकारियों के साथ दिल्ली रोड लाल डूंगरी में बारिश से हुई जलभराव और मिट्टी के कटाव वाली जगह पर राहत कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी संवाद कर मौके पर ही राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त ने बताया कि शहर में लगातार तेज बारिश हो रही है। जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या आ गई है। निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है, और बारिश में भी फील्ड में जाकर आमजन को राहत देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने लाल डूंगरी में बारिश में बहकर आई मिट्टी को जल्द हटाने के लिए निगम संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाले समय में भी बारिश की चेतावनी है, इसके लिए ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान देकर व्यवस्था सुदृढ़ की जाएं। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्रवण वर्मा, निगम गैराज शाखा अधिशाषी अभियंता बलराम मीणा, आदर्श नगर जोन अधिशाषी अभियंता सुबोध कुमार सहित अन्य निगम अधिकारी मौजूद रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179