Traffic Tail

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर 2 बच्चों की मां से रेप:अश्लील फोटो डिलीट करने के बहाने मिलने आया, चाकू दिखाकर की जबरदस्ती

पाली में एक महिला को इंस्टाग्राम पर एक युवक ने दोस्ती के जाल में फंसा लिया। आरोप है कि एडिट कर उसके अश्लील फोटो बना लिए। जिन्हें डिलीट करने के बहाने मिलने आया। इस दौरान चाकू दिखाकर जबरदस्ती डरा-धमकाकर रेप किया। किसी को कुछ बताने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने आखिरकार आरोपी की धमकियां से परेशान होकर अपने पति को सारी बात बताई। जिस पर कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इंस्टाग्राम पर की दोस्ती कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी 27 साल की महिला ने 4 सितम्बर को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह 2 बच्चों की मां है। इंस्टाग्राम पर सांचौर क्षेत्र के जगदीश नाम के युवक ने उसे मैसेज किए और दोस्ती की। उस समय वह राजस्थान से बाहर रहती थी। आरोपी बार-बार मैसेज कर उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा, लेकिन वह उसे इग्नोर करती रही।

अश्लील फोटो बनाकर धमकाने लगा पीड़िता ने दर्ज कराए मामले में बताया कि आरोपी ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो लेकर उसे एडिट कर अश्लील फोटो बना दिए। जिसे उसे सेंड किया और बोला कि मिलो नहीं तो यह फोटो वायरल कर बदनाम कर दूंगा। लेकिन उसकी बातों को वह इग्नोर करती रही। बाद में वह अपने परिवार के साथ पाली आ गई। यह बात जब आरोपी को पता चली तो वह उसे मिलने के लिए परेशान करने लगा, नहीं तो फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। ऐसे में उसे पाली में अपने घर का एड्रेस दिया।

आरोपी ने 2 बार की जबरदस्ती पीड़िता ने बताया कि 10 जुलाई को आरोपी जगदीश उससे मिलने घर आया। तब उसने फोटो डिलीट करने के लिए कहा। तब आरोपी गुस्सा हो गया और चाकू दिखाकर उससे जबरदस्ती रेप किया और अश्लील फोटो भी लिए। और किसी को कुछ भी बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। इस पर वह चुप रही।

रिपोर्ट में बताया कि आरोपी 15 अगस्त को फिर उसके घर आया और जबरदस्ती उससे रेप किया। आखिर परेशान होकर उसने 31 अगस्त को अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179