Traffic Tail

जोधपुर पुलिस ने तस्कर को पकड़ा:28 महीने से फरार था, अवैध गांजे के साथ एक आरोपी पहले गिरफ्तार

जोधपुर कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट केस में करीब 28 महीने से फरार चल रहे इनामी बदमाश को पकड़ा है। बदमाश पर 5000 का इनाम घोषित था।

कुड़ी भगतासनी थाना अधिकारी हमीर सिंह भाटी ने बताया कि 21 अप्रैल 2023 को विवेक विहार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध मादक पदार्थ तस्कर रामनारायण को स्कूटी सहित 2 किलो अवैध गांजे के साथ पकड़ा था। इस कार्रवाई के दौरान रामनारायण को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पांच हजार क इनाम किया था घोषित

इसके बाद केस में आरोपी पिंटू भी शामिल होना पाया गया। आरोपी चंद्रभान उर्फ पिंटू पुत्र अजय राम बिश्नोई निवासी दीपावत नगर खानु की टंकी फतेहसागर लोहावट हाल निवासी केबीएचबी जोधपुर फरार चल रहा था।

मामले का अनुसंधान कुड़ी भगतासनी थाना अधिकारी हमीर सिंह भाटी द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने चंद्रभान उर्फ पिंटू पर 5000 का इनाम भी घोषित किया था

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179