Traffic Tail

जयपुर में रेलवे अधिकारी को ब्लैकमेल कर 20 लाख ऐंठे:महिला वकील ने सगाई कर फांसा, शादी से मना करने पर झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

जयपुर में रेलवे के एक अधिकारी को इमोशनल ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। तलाक केस की पैरवी के दौरान महिला वकील ने सगाई कर रेलवे अधिकारी को फंसाया। शादी करने के लिए मना कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। करधनी थाने में पीड़ित अफसर ने आरोपी महिला वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- सीकर के रहने वाले रेलवे अधिकारी ने करधनी थाने में FIR दर्ज करवाई है। उनका पत्नी से तलाक का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। जनवरी 2024 में उनके रिश्तेदार के पास महिला वकील शादी संबंध के रिश्ते बताने के लिए मिलने आई थी। रिश्तेदार ने महिला वकील को पीड़ित के तलाक केस के बारे में बताया था।

तलाक केस का छह महीने में निपटारा करने का आश्वासन दिया

पीड़ित का आरोप है कि रिश्तेदार को आश्वासन दिया कि मेरे तलाक केस को छह महीने में पूरा करवा देगी। मुझसे मिलवाकर केस फाइल दिखाने के लिए कहा। अप्रैल 2024 में मिलने जाने पर केस खुद लड़ने के लिए कहा। मुझसे मिलकर शादी करने के लिए कहा। तलाक के बाद की कहने पर महिला वकील ने सगाई करने की बात रखी। शादी का झांसा देकर बातों में फंसाकर सगाई कर ली।

फ्लैट खरीदने के एवज में लोन करवाकर 17.50 लाख रुपए ऐंठ लिए

पीड़ित का आरोप है कि सगाई के बाद आरोपी मंगेतर ने इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। छोटी-बड़ी जरूरत बताकर रुपए लेने लगी। जयपुर ट्रांसफर करवाने के एवज में भी उससे 2 लाख रुपए कैश लिए। खुद को उसकी जिम्मेदारी बताकर इमोशनल ब्लैकमेल कर फ्लैट खरीदने के एवज में लोन करवाकर 17.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। मई-2025 में शादी करने से मना कर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। धोखे का एहसास होने पर पीड़ित ने कोर्ट से आदेश करवाकर करधनी थाने में आरोपी महिला वकील के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179