राहुल द्रविड़ ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ दिया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है कि द्रविड़ और टीम का साथ समाप्त हो गया है। राजस्थान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है। राजस्थान रॉयल्स ने बताया कि आईपीएल 2026 सीजन से पहले द्रविड़ ने फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है।
राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया- राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी के साथ अपना कार्यकाल खत्म कर रहे हैं।
राहुल कई सालों से रॉयल्स की यात्रा के केंद्र में रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है, टीम के अंदर मजबूत मूल्यों का निर्माण किया है और फ्रेंचाइजी की संस्कृति पर एक छाप छोड़ी है।
राहुल द्रविड़ द्वारा राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने पर टीम मैनेजमेंट द्वारा द्रविड़ को फ्रेंचाइजी में कई और पद भी ऑफर किए थे। लेकिन द्रविड़ ने किसी भी पद को लेने से साफ इनकार कर दिया।

2025 सीजन में खराब रहा राजस्थान का प्रदर्शन
IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। टीम 14 में से 4 लीग मैच ही जीत सकी थी। टीम 10 हार के बाद पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर रही थी।






