Traffic Tail

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कर्नल सोनाराम चौधरी को दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता कर्नल सोनाराम चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राठौड़ शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मोहनगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने कर्नल सोनाराम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि कर्नल सोनाराम चौधरी का जीवन राष्ट्र और समाज सेवा को समर्पित रहा है। उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179