Traffic Tail

नगर पालिका की जमीन पर मस्जिद का निर्माण:प्रशासन ने काम को रुकवाया, मौके पर पुलिस की तैनात

डीग जिले के कुम्हेर इलाके में नगर पालिका की जमीन पर मस्जिद का निर्माण करवाया जा रहा था। कल जैसे ही भनक विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल को लगी तो, कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर काम को रुकवाया गया। नगर पालिका ने जमीन पर अपना बोर्ड लगा दिया है। साथ ही मौके पर पुलिस भी तैनात की गई है।

अवैध निर्माण की बजरंग दल ने की शिकायत

बजरंग दल जिला संयोजक नितेश चौधरी ने बताया कि विशेष समुदाय के लोग नगर पालिका की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे थे। जिसके बाद बजरंग दल ने SDM को ज्ञापन दिया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जमीन को अपने कब्जे में लिया। आसपास लोगों ने हमें बताया कि यहां धर्मांतरण, ठगी इस तरह के काम होते थे। जैसे ही हमें इसका पता लगा तो, हमने यहां आकर निवेदन किया कि वह यह सब काम यहां न करें।

अवैध निर्माण के लिए निर्माण सामग्री भी मंगवाई हुई थी।
अवैध निर्माण के लिए निर्माण सामग्री भी मंगवाई हुई थी।

नगर पालिका की जमीन पर मस्जिद का निर्माण हो रहा था

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निर्माण कर रहे लोगों से कहा कि आप जमीन के कागज दिखाओ या फिर कोर्ट चले जाओ। इसका पता लगने के बाद प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जमीन को नगर पालिका के हवाले कर दिया है। साथ ही मौके पर पुलिस भी तैनात की गई है। जिससे दोबारा यह लोग अवैध निर्माण न कर सकें।

नगर पालिका की निकली जमीन

तहसीलदार भारत लाल बंसल ने बताया कि यह जमीन नगर पालिका कुम्हेर के नाम दर्ज है। उनके द्वारा इस जमीन का किसी का किसी को आवंटित नहीं किया गया है। इसलिए यह नगर पालिका कुम्हेर के अधीन आती है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179