Traffic Tail

डॉग का मर्डर, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज:NGO के वकील ने दर्ज कराई एफआईआर, एएसआई मनीराम को सौंपी जांच

जोधपुर के महामंदिर थाने में एक डॉग बेरहमी से मारने को लेकर मामला सामने आया है। इसको लेकर एनजीओ से जुड़े एडवोकेट ने महामंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(ठ) के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, बाबूलाल सोनी पर आरोप है कि उसने एक डॉग को न केवल बेरहमी से अपंग बना दिया बल्कि बाद में उसकी हत्या भी कर डाली। यह कृत्य न केवल भयावह है बल्कि बेजुबान प्राणियों के प्रति एक विचलित करने वाली मानसिकता को भी उजागर करता है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच एएसआई मनीराम कर रहे हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179