जयपुर में 6 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेलती मासूम को चॉकलेट देने के बहाने पड़ोसी उठाकर ले गया था। इसके बाद कारखाने में ले जाकर रेप किया। गलतागेट थाने में पीड़ित बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एडि.डीसीपी देवी सहाय मीणा कर रहे है।
पुलिस ने बताया- गलतागेट के रहने वाले पीड़ित पिता ने पड़ोस में रहने वाले लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि चॉकलेट देने के बहाने बहला-फुसलाकर उसे कारखाने में ले गया था। बच्ची के घर लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है।






