Traffic Tail

जयपुर में नीट छात्रा ने की सुसाइड की कोशिश, कोचिंग की छत से कूदने की जुटाती रही हिम्मत; टीचर ने पीछे से आकर पकड़ा

जयपुर में नीट की एक छात्रा ने कोचिंग की छत से कूदकर सुसाइड का प्रयास किया। वह तीन मंजिला कोचिंग की छत पर चली गई। छलांग लगाने की कोशिश करते समय पीछे से आए टीचर ने उसे पकड़ लिया और अंदर खींच लिया। मामला महेश नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे का है।

SHO (महेश नगर) गुंजन वर्मा ने बताया- चूरू की रहने वाली 19 साल की लड़की ने सुसाइड का प्रयास किया। वह महेश नगर स्थित एक पीजी हॉस्टल में रहकर गोपालपुरा स्थित गुरु कृपा कोचिंग से नीट एग्जाम की तैयारी कर रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:15 बजे वह कोचिंग की तीसरी मंजिल की छत पर सुसाइड के लिए पहुंच गई। कोचिंग की छत की दीवार से कूदने के लिए बैठ गई। छात्रा के सुसाइड के लिए छत पर पहुंचने का पता चलने पर पीछे-पीछे टीचर भी बचाने पहुंचे। वहीं, रोड पर मौजूद लोग भी इकट्ठा होकर छात्रा को सुसाइड करने से रोकने के लिए चिल्लाने लगे।

पीछे से पकड़ा, बची जान कोचिंग छत की दीवार पर बैठकर छात्रा नीचे कूदने के लिए देखती रही। लोग नीचे से चिल्ला रहे थे, छात्रा सुसाइड के लिए कूदने की हिम्मत करती रही। इस दौरान छत पर पहुंचे कोचिंग टीचर उसे बचाने के प्रयास में जुट गए। छात्रा के गेट की तरफ से नजर हटते ही पीछे से आए टीचर ने उसको पकड़ लिया। उसने टीचर से छुड़ाने की काफी कोशिश की, लेकिन जैसे-तैसे टीचर ने उसे पकड़कर दीवार से नीचे उतारा। छात्रा से समझाइश कर छत से नीचे कोचिंग में ले जाया गया।

टेंशन में आकर सुसाइड करने पहुंची महेश नगर थाना पुलिस ने कोचिंग इंस्टीट्यूट से छात्रा के सुसाइड की कोशिश करने के बारे में जानकारी ली। प्रथमदृष्टया पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा नीट एग्जाम की तैयारी कर रही है। वह कोचिंग के एग्जाम में एब्सेंट चल रही थी। शुक्रवार दोपहर को अचानक उसके परिजन पढ़ाई के बारे में जानकारी करने कोचिंग पहुंच गए। कोचिंग इंस्टीट्यूट की ओर से छात्रा की पढ़ाई को लेकर जानकारी दी गई। टेंशन में आकर वह सुसाइड के लिए कोचिंग की छत पर चली गई। छत की सफाई के चलते वह गेट खुला पाकर ऊपर चली गई थी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179