Traffic Tail

शुक्रवार को आयोजित होगा रोजगार सहायता शिविर

जयपुर सुनील शर्मा उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय जयपुर द्वारा एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन दिनांक 29 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से बगरू स्थित राजकीय महाविद्यालय में किया जाएगा। उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय की उपनिदेशक नवरेखा शिविर में निर्माण, लॉजिस्टिक,बैंकिंग,सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा,सिक्योरिटी,कॉल सेन्टर,बीमा आदि क्षेत्रों से संबंधित लगभग 50 निजी नियोजक मौके पर ही युवा आशार्थियों का साक्षात्कार के पश्चात् प्राथमिक चयन कर लाभान्वित करेंगें।

साथ ही उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी विभाग शिविर में भाग ले कर अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर आशार्थियों को लाभांवित करेगें।शिविर में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय जयपुर द्वारा एक क्यूआर कोड जारी किया गया है जिसके जरिये युवा शिविर के लिए अपना पंजीयन करवा सकेंगे।साथ ही उन्होंने बताया कि माध्यमिक,उच्च माध्यमिक स्नातक,स्नातकोत्तर,डिप्लोमा, आईटीआई पॉलिटेक्निक आदि सभी योग्यताधारी रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवाओं हेतु इस रोजगार सहायता शिविर में रिक्तियाँ है,अतःसभी योग्यताधारी आशार्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल व छाया प्रति के साथ उक्त रोजगार मेले का लाभ उठायें।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179