Traffic Tail

राजसमंद झील का जलस्तर बढ़ा, 10 बांध ओवरफ्लो:गोमती नदी और खारी फीडर से पानी की आवक जारी, 24 घंटे में सवा इंच बरसात

राजसमंद में पिछले दिनों की बारिश के बाद जिले में नदी नालों में पानी की आवक हुई। बारिश के बाद गोमती ओर बनास नदी में पानी का वेग बढ़ा है। राजसमंद का प्रमुख जल स्त्रोत राजसमंद झील का गेज बढकर 21.35 फीट हो गया है।

झील का कुल गेज 30 फिट और भराव क्षमता 3786 एमसीएफटी है। इससे पहले 2023 झील ओवरफ्लो हुई थी। अब यदि खारी फीडर ओर गोमती नदी से पानी की आवक लगातार जारी रहती है तो इस बार फिर से झील के छलकने की उम्मीद है।

25 में से 10 बांध हुए ओवरफ्लो

इस बार मानसून की बारिश से जिले के 25 प्रमुख बांधों में से 10 बांध छलक चुके है। गत सोमवार की बारिश के बाद बांधों में फिर से पानी की आवक तेज हुई है। ऐसे में बाघेरी नाका बांध पर शुक्रवार सुबह एक फीट की चादर चल रही है। बाघेरी नाका बांध का कुल गेज 32.80 फीट है। नंदसमंद बांध 32 फीट पर ओवर फ्लो हो चुका है। यहां 5 इंच की चादर चल रही है और तीन फिट के गेज पर बांध से चार गेट खोल रखे है। वहीं चिकलवास बांध पर 3 इंच की चादर चल रही है जबकि बांध का कुल गेज 64 फीट है।

7 बांधों में सांसेरा 11 फीट पर भर चुका है। कुंडली 16 फीट, काला भाटा 18 फीट, निमझर 23 फीट, कुंठवा वियर 14.76 फीट आज यहां 3 इंच की चादर चल रही है। भीम टेंक 16.50 फीट पर भर चुका है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179