Traffic Tail

80 लाख से ज्यादा की अवैध शराब पकड़ी:सीमेंट टैंकर को कटर से काटकर निकाली शराब,हरियाणा से गुजरात सप्लाई के लिए जा रही थी

सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने आज गोकुलपुरा थाना इलाके में अवैध शराब के कार्टन से भरा एक सीमेंट टैंकर पकड़ा है। इसमें करीब शराब के 800 से ज्यादा कार्टन रखे हुए थे। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया है। अवैध शराब की कीमत करीब 80 लाख रुपए से ज्यादा है। अवैध शराब हरियाणा के जींद से गुजरात ले जाई रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शराब के कार्टून निकालने के लिए टैंकर को काटते हुए।
शराब के कार्टून निकालने के लिए टैंकर को काटते हुए।

दरअसल आज गोकुलपुरा थाना पुलिस को डीएसटी टीम इंचार्ज वीरेंद्र यादव और कांस्टेबल हरीश के जरिए सूचना मिली कि हरियाणा के जींद से भरा अवैध शराब का एक टैंकर गुजरात की तरफ जा रहा है। जो इलाके से होकर गुजरेगा। इस सूचना पर डीएसटी टीम और गोकुलपुरा पुलिस ने रामू का बास तिराहे से पहले संदिग्ध टैंकर को रुकवाया। जब उस सीमेंट टैंकर की तलाशी ली गई तो उसमें अवैध शराब के कार्टन मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर बाड़मेर निवासी हनुमानराम पुत्र बिरमाराम को हिरासत में ले लिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम। डीएसटी टीम और गोकुलपुरा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम। डीएसटी टीम और गोकुलपुरा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

इसके बाद टैंकर को गोकुलपुरा पुलिस थाने लेकर आई। यहां कटर के जरिए टैंकर को कटवाया गया और उससे शराब के कार्टन खाली करवाए। टैंकर में ऑल सीजन, रॉयल स्टैग सहित अन्य अंग्रेजी शराब के कार्टन हैं। यह शराब पंजाब निर्मित है। जिसकी गुजरात में सप्लाई होनी थी। तस्करी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद डीएसटी टीम इंचार्ज वीरेंद्र यादव, कॉन्स्टेबल हरीश,सुनील और ड्राइवर सुरेंद्र 3 दिन से इस संबंध में इनपुट जुटाकर इस टैंकर के संबंध में इनफॉर्मेशन कलेक्ट कर रहे थे। इसके बाद आज कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

टैंकर से शराब के कार्टून निकालते हुए।
टैंकर से शराब के कार्टून निकालते हुए।

जिस सीमेंट टैंकर में शराब के कार्टन रखे हुए थे। उसमें डायरेक्ट सीमेंट लोड की जाती है और फिर जहां बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट चल रही हो वहां ले जाई जाती है। तस्करों ने इसमें एक-एक कर अवैध शराब के कार्टन रखे। आज जब पुलिस ने जब इस सीमेंट टैंकर को पकड़ा तो इसे बीच से काटकर ही अवैध शराब के कार्टून निकाले गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस शराब तस्करी में सीकर जिले के ही एक हिस्ट्रीशीटर का नाम सामने आ रहा है। जो पिछले लंबे समय से पुलिस पकड़ से दूर है। फिलहाल पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है। सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत का कहना है कि अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपए से ज्यादा है। शराब तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179