Traffic Tail

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में किए दर्शन

हिंद रफ्तार जयपुर सुनील शर्मा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सपत्नीक दर्शन किए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश सुख और समृद्धि के दाता हैं। प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश हो रही है तथा हमारा प्रदेश हरियालो राजस्थान की ओर आगे बढ़ रहा है।साथ ही किसान, महिला,युवा और गरीब के विकास से विकसित राजस्थान के संकल्प को गति मिल रही है।साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास से गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाता है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कामना की है कि विघ्नहर्ता-मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि आए।
इस दौरान जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179